Wednesday, 26 February 2014

ऐसे आएंगी घर में लक्ष्मी


त्योहार जिंदगी की नीरसता को तोडने का माध्यम हैं और दीवाली जैसा त्‍योहार अगर हो तो घर सजाने का उत्‍साह और दोगुनाहो जाता है। लेकिन त्‍योहारों के इस मौसम में घर का बजट बिगड़ने का डर होता है। घर सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि महंगीचीजें ही खरीदी जाएं । थोडी सी क्रिएटिविटी से भी आप घर को सुंदर बना सकते हैं।
टिप्स घर सजाने के
लक्ष्मी-गणेश व बुद्ध की प्रतिमाएं, दीये व तुलसी चौरा के छोटे-छोटे डेकोरेटिव पीस घर को सुंदर बनाने के साथ उसे आध्यात्मिकता भीप्रदान करते हैं। इसलिए इस दिवाली पर इन्‍हें खरीदना न भूलें।
अगर घर छोटा है तो केवल एक कॉर्नर को हाइलाइट करें। एक-दो डेकोरेटिव वासेज फ्रेश फ्लॉवर्स के साथ रखें। घर में घुसते ही मनखुश हो जाएगा।
  
बालकनी या घर के प्रवेश द्वार के किसी कोने में छोटा सा तुलसी चौरा बनाएं और उसे सजाएं। यह सामान्य दिनों में भी घर में एकआध्यात्मिक प्रभाव पैदा करता है।   
 
एक वॉल पर प्रकृति की खूबसूरत सी पेंटिंग या मॉडर्न टैपिस्ट्री भी घर का फोकल पॉइंट बन सकती है।
  
रंगोली बिना दिवाली कहां! रंग व फूल ही नहीं, पत्तियां व तने तक खूबसूरत रंगोली बनाने में काम आ सकते हैं।  प्रवेश द्वार को बंदनवार से सजाएं और मधुर आवाज वाले मिट्टी के विंड चाइम्स लगाएं, ताकि आने वालों को अच्छा लगे। दीये,कैंडल्स, कैंडल होल्डर्स, कंदील भी घर को खास बना देते हैं।
अगर आपके घर में गमले हैं तो नीली या हरी लाइट से गमलों को भी सजाएं। सारा घर जगमगा उठेगा।  घर के मुख्‍य द्वार को फूलों तथा आम के पत्तियों से सजाएं। इससे घर में सकारात्‍मक उर्जा का प्रवेश होता है।   घर के एक कोने में फूलों से रंगोली बनाकर एक पॉट में फ्लोटिंग कैंडल के साथ साथ कुछ फूल की पंखुडियां भी डाल दें। घर में रौनक आजाएगी।
घर में रंग भरती है रंगोली। चाहे फूल-पत्तियों या रंगों से बनाई जाए या फिर दालों या चावल के बूरे से, हर रंग व ढंग में यह खूबसूरत हीदिखती है। प्रवेश द्वार और पूजा घर में रंगोली सजाएं और साथ में लक्ष्मी जी के छोटे-छोटे पैर..।
 
ये सारे प्रतीक चिह्न घर में सुख-समृद्धि के आगमन के लिए बनाए जाते हैं।
 
पूजा घर को भी हम ताजे गेंदे और गुलाब के फूलों से सजाएं । सारी मूर्तियों को दूध से धोएं।   नए मूर्ति के साथ पुरानी मूर्तियों की भीपूजा करें।

Tuesday, 25 February 2014

मार्च 2014 - त्यौहार व उपयोगी जानकारी


तिथि आदि जानकारी
पूर्णिमा – 16 मार्च 2014
एकादशी – 12 व 27 मार्च 2014
अमावस्या – 1 मार्च 2014

पंचक आदि जानकारी
पंचक – 28 फरवरी 2014 10:51 से 4 मार्च 2014 14:17 तक (भारतीय समयानुसार)
पंचक – 27 मार्च 2014 19:53 से 1 अप्रैल 2014 00:28 तक (भारतीय समयानुसार)

सूर्य सक्रांति  
मीन सक्रांति – 14 मार्च 2014

त्यौहार/व्रत/अन्य जानकारी
होलाष्टक – 8 से 16 मार्च 2014
होली दहन – 16 मार्च 2014
होली – 17 मार्च 2014
नवरात्रि आरम्भ - 31 मार्च 2014

सम्वत 2071 आरम्भ – 31 मार्च 2014 (31 मार्च 00:15 भारतीय समयानुसार)

चैत्र मास कृ आरम्भ – 17 मार्च 2014


(यह जानकारी पाठकों की सुविधा हेतु दी जा रही है। पंचाग व अन्य तिथियों की शुद्धता के लिए स्थानीय पंचाग देखें। किसी भी दोष या जानकारी की हमारी कोई जिम्मेवारी नहीं है। फिर भी कोई अवाञ्छित त्रुटि रह गई हो तो हम क्षमा चाहते हैं।)