Thursday, 13 February 2014


फरवरी माह में जन्मे युवा रोमांटिक होते हैं:आज जिनका जन्मदिन है :

जानिए कैसे होते हैं फरवरी माह में जन्मे जातक...
क्या आपका बर्थ डे फरवरी में है?


* फरवरी माह में जन्मे युवा रोमांटिक होते हैं...
आपका जन्म किसी भी साल के फरवरी माह में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है आपमें गजब की आकर्षण शक्ति है। आपमें दो और अदभुत शक्तियां हैं एक अन्तर्बोध क्षमता यानी इंट्यूशन पावर और दूसरी ग्रहण करने की क्षमता। जिसे अंगरेजी में ग्रॉस्पिंग पावर कहा जाता है। आपमें एक अजब तरह की विचित्रता भी पाई जाती है।

जब खुश होते हैं तो खूब खुश होते हैं इतने कि खुशी आपसे संभाले नहीं संभलती और जब दुखी होते हैं तो खूब दुखी। अपने आसपास आप एक रहस्य बनाकर चलते हैं। आपको समझ पाना बहुत मुश्किल तो नहीं लेकिन इतना आसान भी नहीं। कब किस बात पर तुनक जाए कोई नहीं जानता।
आपके दोस्तों की संख्या ढेर सारी होती है। हर उम्र के, हर वर्ग के दोस्त आपके ग्रुप में मिल जाएंगे मगर उनसे कितनी पटरी बैठेगी इस पर कुछ भी कहना बेकार है। कभी भी किसी से भी रूठ जाते हैं। इस यूं समझें कि मन से सरल, स्वभाव से कठिन आपकी सिंपल डेफिनेशन है।

भावुकता आपके करियर की रूकावट है। इस पर विजय हासिल करना बहुत जरूरी है। अक्सर बैठे-बैठाए धोखा खा जाते हैं क्योंकि हर किसी पर विश्वास कर लेना आपकी कमजोरी है। दुनिया में दोनों हाथों से लूटाने के लिए आप पैदा हुए हैं। बचत करना आपको आता ही नहीं है। फरवरी वाले कुछ 'वीर' तो इतने मासूम होते हैं कि थोड़ी-सी भी बचत करेंगे तो सारी दुनिया में हल्ला मचा देंगे।
आप भाग्य से ज्यादा कर्म से आगे बढ़ते हैं। आपका स्वभाव रोमांटिक तो होना ही है आखिर 'वेलेंटाइन डे' वाले माह में जो जन्मे हैं। लड़कियां आपकी राहों में आहें भरती है और साहब आप इस बात पर आप जी भर कर इतराते हैं। लेकिन मजाल है कि अपनी मर्यादा और इज्जत पर आंच भी आने पाए। आपका प्यार बेहद गहरा और पवित्र होता है। छल-कपट से कोसों दूर।
बाहरी ब्यूटी आपको उतनी आकर्षि‍त नहीं करती जितना कोई मासूम सीधा-सच्चा दिल। प्यार में छिछोरापन आपको कतई बर्दाश्त नहीं। आप अक्सर प्यार में दोस्ती और दोस्ती में प्यार तलाशते नजर आते हैं। और इसी कन्फ्यूजन में दोनों को पहचान नहीं पाते हैं। माना कि आपका इंट्यूशन पावर गजब का है मगर बस यहीं आपका इंट्यूशन और कम्युनिकेशन फेल हो जाता है।
अपने दिल की बात सबसे कह देंगे मगर जिससे कहना है उससे कभी खुलकर कह नहीं पाते हैं। आपको अपने साथी से अक्सर एक ही शिकायत रहती है कि प्यार में आप जिस गहराई को चाहते हैं उसमें उतनी वह मिल नहीं पाती है।
फरवरी वाले बंदे अक्सर डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ या नेता होते हैं। इनसे अलग क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए इन्हें खासा संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य के मामले में थोड़े पिछड़े ही कहे जाएंगे।
फरवरी माह की लड़कियां दिखने में सामान्य मगर प्रखर बुद्धि वाली होती है। इनके व्यक्तित्व में एक तरह की चमक होती है लेकिन ये उससे अनजान होती है। जब तक कोई इनकी खूबी इन्हें बता ना दें इन्हें विश्वास नहीं होता। प्यार के मामले में अक्सर इनकी नैया भी हिचकोले खाती रहती है।
इनका ईगो इन्हें साथी के सामने झुकने से रोकता है यही वजह है कि 'ब्रेकअप' या फिर 'कोई अफेयर ही नहीं' इनके जीवन की नियति बन जाती है। मन इनका प्यार से लबरेज होता है बस इन्हें नजाकत से हैंडल करने की जरूरत है। फरवरी वाली अगर शादीशुदा हैं तो पति का बेइंतहा प्यार हासिल करती है। ये अगर थोड़ा-सा समय के साथ चलें तो बहारें जीवन में दौड़ी चली आएगी।
सभी फरवरी वालों को सलाह दी जाती है कि अपना व्यक्तित्व दृढ़ बनाएं। अपने आत्मविश्वास को कभी कमजोर ना पड़ने दें। समय के साथ जरूरी परिवर्तन को स्वीकार करें। पुरानी विचारधारा को त्यागें तो आप जैसा सलोना इंसान कोई नहीं। हैप्पी बर्थ डे!
लकी नंबर : 4, 7, 9
लकी कलर : व्हाइट, बेबी पिंक, मेहरून
लकी डे : सेटरडे, थर्सडे
लकी स्टोन : एमरल्ड, एमेथिस्ट
सुझाव : पौधे और सूर्य को जल चढ़ाएं।
इन्हें इनकी योग्यता और प्रतिभा की तुलना में पद और पैसा दोनों अक्सर नहीं मिलता, या कहें कि देर से मिलता है। फरवरी माह में जन्में लोगों में एक विशेष तरह का लुभावना अंदाज होता है। वाकपटुता से महफिल को जीत लेते हैं।
आप बहुत छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। हर बात के तीन-चार अर्थ निकाल लेते हैं यही वजह है कि आप बेहद धीमी गति से प्रगति करते हैं। आपकी ईमानदारी और स्पष्ट व्यवहार की दुनिया तारीफ करती है। आप हमेशा दूसरों मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

http://hindi.webdunia.com
 फरवरी में पैदा हुए हैं तो भावुकता से बचिए, नहीं तो करियर में पहुंचेगी बाधा

नई दिल्‍ली। फरवरी माह में जन्‍म लेने वाले स्‍वभाव से थोड़े अलग, थोड़े विचित्र होते हैं। इनमें आकर्षण शक्ति तो होती ही है, अंतर्बोध और दूसरों की बात को ग्रहण करने की क्षमता भी भरपूर होती है। ये बेहद संवेदनशील होते हैं, जिस कारण दूसरों की बातों से तुरंत तिलमिला भी जाते  हैं।

ऐसे व्‍यक्ति जब खुश होते हैं तो खूब खुश होते हैं और जब दुखी होते हैं तो खूब दुखी। इनके ढेर सारे दोस्‍ते होते हैं। लेकिन कब किस दोस्‍त की बात इन्‍हें बुरी लग जाएगी कहना मुश्किल होता है। यही वजह है कि बहुत से लोगों के संपर्क में रहने के बाद भी इन्‍हें अकेलापन महसूस होता रहता है।
भावुकता कैरियर में बाधा
संवेदनशीलता से उपजी भावुकता इनके करियर की सबसे बड़ी रूकावट है। इस पर विजय पाकर ही ये बहुत आगे तक जा सकते हैं। बचत इनकी किस्‍मत में नहीं और यदि थोड़ा होता भी है तो ये सबको बता देते हैं। भाग्‍य से अधिक ये कर्म में विश्‍वास करते हैं।
फरवरी में जन्‍म लेने वाले डॉक्टर, लेखक, शिक्षक, चित्रकार, कंप्यूटर विशेषज्ञ या नेता बनते हैं। इनसे अलग क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने के लिए इन्हें खासा संघर्ष करना पड़ता है। भाग्य इनका साथ अधिक नहीं देता इसलिए अच्‍छा है ये ऐसे ही क्षेत्र को चुनें जो इनके अधिक अनुकूल होता है।
छिछला नहीं, करते हैं गहरा प्रेम
प्रेम करने में ये माहिर होते हैं। इनका प्‍यार दुनियावी कम गहरा अधिक होता है। यूटोपियाई लव जिसे कहते हैं, ये वैसे प्‍यार में विश्‍वास रखते हैं। लड़कियां इस माह वाले लड़कों को उनकी भावुकता और संवेदनशीलता की वजह से बेहद पसंद भी करती है और कभी-कभी अनाड़ी भी समझती है। इनसे प्‍यार करना हो तो बाहरी सज-धज से अधिक खूबसूरत दिल दिखा दें, ये जीवन भर के लिए आपके हो जाएंगे। ये अक्सर प्यार में दोस्ती और दोस्ती में प्यार तलाशते नजर आते हैं।
ये अपने दिल की बात सबसे तो कह देंगे मगर जिससे कहना है उससे कभी खुलकर नहीं कह पाते। आपको अपने साथी से अक्सर एक ही शिकायत रहती है कि प्यार में आप जिस गहराई को चाहते हैं उसमें उतनी वह मिल नहीं पाती है।
फरवरी में पैदा होने वाली लड़की
फरवरी माह की लड़कियां दिखने में सामान्य मगर प्रखर बुद्धि वाली होती है। इनके व्यक्तित्व में एक आकर्षण होता है, जिससे ये अक्‍सर अनजान रहती हैं। किसी की तारीफ मिलने पर ही इन्‍हें अपने आकर्षण का पता चलता है। इस माह में पैदा होने वाली लड़कियों में अहम कूट-कूट कर भरा होता है। इनका ईगो इन्हें साथी के सामने झुकने से रोकता है यही वजह है कि 'ब्रेकअप' या फिर 'कोई अफेयर ही नहीं' इनके जीवन की नियति बन जाती है। शादीशुदा महिलाएं पति का बेइंतहा प्यार हासिल करती है।
सभी फरवरी वालों को सलाह दी जाती है कि अपना व्यक्तित्व दृढ़ बनाएं। अपने आत्मविश्वास को कभी कमजोर ना पड़ने दें। समय के साथ जरूरी परिवर्तन को स्वीकार करें। पुरानी विचारधारा को त्यागें।
भाग्‍यशाली अंक : 4, 7, 9
मनपसंदीदा रंग : सफेद, गुलाबी, केसरिया
भाग्‍यशाली दिन : शनिवार, गुरुवार 

फरवरी में जन्म लेने वाले जातकों का भविष्यफल

साल के दूसरे माह यानी फरवरी में पैदा होने वाले जातकों पर शनि की राशि कुम्भ का असर सर्वाधिक होता है। कुम्भ राशि के स्वामी शनि होते हैं, जिनकी यह दूसरी राशि होती है। यह राशि पुरुष जाति की व स्थिर संज्ञक विचित्र वर्ण व त्रिदोष प्रकृति की होती है। पश्चिम दिशा की स्वामिनी उष्ण स्वभाव कू्रर व मध्यम संतान वाली है। प्राकृतिक रूप से यह राशि विचारशील व शांत चित्त वाली है। मानव शरीर में इस राशि से पेट के भीतरी भागों का विचार किया जाता है।
लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित
ऐसे जातक आत्म नियंत्रक होते हैं। शांत चित व अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होते है। धीरे-धीरे प्रगति के पथ पर बढ़ते है व अपने कार्य क्षेत्र में एक विशेष मुकाम हासिल करते हैं। घर के बाहर ये असीम शोहरत हासिल करते हैं पर अपने ही घर व अपने लोग इन्हें इतनी मान्यता नहीं देते हैं पर ये बात इन्हें अपने लक्ष्य से कभी दूर नहीं करती है। समय-समय पर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि सभी आश्चर्यचकित हो जाते हैं। मौलिकता इनका प्रमुख गुण है इस कारण ये लोग हमेशा लीक से हटकर कुछ नया करते हैं।
न्यायप्रिय और धार्मिक स्वभाव
भारतीय ज्योतिष में हम नवग्रहों की अवधारणा लेकर ही भविष्य का आकलन करते हैं लेकिन पाश्चात्य ज्योति में यूरेनस व प्लूटो दो अन्य ग्रहों का भी विचार किया जाता है। इस पद्धति के अनुसार इस माह जन्में जातकों पर सर्वाधिक असर यूरेनस का असर रहता है। यूरेनस ग्रह सौरमंडल में सूर्य से सातवां ग्रह है व ग्रीक विद्वान विलियम हर्षेल ने इसकी खोज की। इससे इसे हर्षेल नाम से भी जाना जाता है।
इसकी प्रकृति देवगुरु बृहस्पति व शनि के समान होती है। उसी के अनुरूप इस माह में पैदा होने वाले जातक शनि की तरह न्यायप्रिय व गलत कार्य में साथ नहीं देने वाले तथा बृहस्पति की तरह धार्मिक भावना वाले, प्रत्येक कार्य में मर्यादित आचरण व स्वभाव से शांत होते हैं। इनकी विचारधारा मौलिक होती है व अपने दम पर अपना नाम रोशन करते हैं। दूसरे लोग इनके बारे में क्या कहते हैं, ये इसकी परवाह तो नहीं करते पर भविष्य में इन बातों का ध्यान जरूर रखते हैं कि उस मुद्दे पर किसी को अनावश्यक टीका-टिप्पणी करने का अवसर न मिले।
शोहरत है पर दाम नहीं
आर्थिक मामलों में ये ज्यादा सम्पन्न नहीं होते हैं पर अपनी जिम्मेदारियों से कुछ अधिक ही अर्जन करते हैं लेकिन आर्थिक मामलों से ये संतुष्ट नहीं होते क्योंकि जैसी शोहरत इनकी होती है उसके अनुसार आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर होती है। फरवरी माह में पैदा होने वाले लोगों को अपने लक्ष्य के प्रति सनकी कहा जाए तो भी कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी क्योंकि इन्हें अपने कार्य के सामने या सामाजिक कार्यों का त्याग भी करना पड़े तो ये बिना परवाह किए ऐसा कर गुजरते है।
जातक करें शनि की आराधना
फरवरी में पैदा होने वाले जातक की कुंडली मे गुरु या शनि विपरीत होने पर लीवर, आंत व पैरों में तकलीफ होती हैं। ऐसे में इन जातकों को देवगुरु व शनि की आराधना करनी चाहिए।
फरवरी माह में पैदा होने वाले जातक चूंकि मुस्कान के साथ आगे बढऩे की प्रेरणा के साथ जीने वाले होते हैं। अत: असफलता इन्हें कम ही देखने को मिलती है क्योंकि अपनी भीतरी शक्ति का ये भरपूर उपयोग करते हैं जिसके दम पर ये असफलता के दौर को सहजता से पार कर जाते हैं।
by
www.punjabkesari.in

आज जिनका जन्मदिन है (6.2.2014)
  by Webdunia
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरूषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2013, 2016, 2022, 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
कैसा रहेगा यह वर्ष :
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र व वर्ष के मूलांक 5 का स्वामी बुध है। बुध-शुक्र की स्थिति लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
मूलांक 6 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :
* नेपोलियन बोनापार्ट
* दलाई लामा
* अकबर
* टीना अंबानी
* सुभाष घई
* एआर. रहमान
  शुभकामना

आज जिनका जन्मदिन है (7.2.2014)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2014, 2018, 2023
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
कैसा रहेगा यह वर्ष :
मूलांक 7 का स्वामी केतु है व वर्ष के मूलांक का स्वामी बुध है। केतु जिस ग्रह के साथ रहता है उस जैसा ही प्रभाव देता है। अतः आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
मूलांक 7 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :
* रवीन्द्रनाथ टैगोर
* अटल बिहारी वाजपेयी
* पाब्लो पिकासो
* कविता कृष्णमूर्ति
* डैनी डैंग्जोपा
* बिपाशा बसु

आज जिनका जन्मदिन है (8.2.2014)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 8 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक : 8 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2015, 2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
 रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष :
मूलांक 8 का स्वामी शनि है व वर्ष के मूलांक का स्वामी बुध है। इनमें मित्रता होने से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे।
मूलांक 8 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :
* गुरु नानक
* जार्ज बर्नार्ड शॉ
* राकेश बेदी
* डिम्पल कपाडि़या
* जावेद अख्तर
* धर्मेंद्र


आज जिनका जन्मदिन है (9.2.2014)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 9 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनो में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2016, 2018, 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
कैसा रहेगा यह वर्ष :
मूलांक 9 का स्वामी मंगल है व वर्ष के मूलांक का स्वामी बुध है। यह सम है अत: आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
मूलांक 9 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति :
* काका हाथरसी,
* गोपालकृष्ण गोखले
* बॉबी देओल
* साजिद नाडियादवाला
* अमृता सिंह
* सोनिया गांधी
* शत्रुघ्न सिन्हा


आज जिनका जन्मदिन है (10.2.2014)
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 10 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
दिनांक 10 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा। आपका मूलांक एक होगा। आप राजसी प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। आपको अपने ऊपर किसी का शासन पसंद नहीं है। आप साहसी और जिज्ञासु हैं। आपका मूलांक सूर्य ग्रह के द्वारा संचालित होता है। आप अत्यंत महत्वाकांक्षी हैं। आपकी मानसिक शक्ति प्रबल है। आपको समझ पाना बेहद मुश्किल है। आप आशावादी होने के कारण हर स्थिति का सामना करने में सक्षम होते हैं। आप सौन्दर्यप्रेमी हैं। आपमें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला आपका आत्मविश्वास है। इसकी वजह से आप सहज ही महफिलों में छा जाते हैं।
शुभ दिनांक : 1, 10, 19, 28
शुभ अंक : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64, 73, 82
शुभ वर्ष : 2017, 2026, 2044, 2053, 2062
ईष्टदेव : सूर्य उपासना तथा मां गायत्री
शुभ रंग : लाल, केसरिया, क्रीम,
कैसा रहेगा यह वर्ष
1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों के लिए यह वर्ष शुभ कहा जा सकता है। 1 मूलांक वालों का स्वामी सूर्य है वहीं वर्ष का अंक 5 है। इनमें आपसी मित्रता है अत: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद रहेगा। अधूरे कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम रहेगा। पारिवारिक मामलों में महत्वपूर्ण कार्य होंगे। अविवाहितों के लिए सुखद स्थिति बन रही है। विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा के लिए समय उत्तम हैं। पदोन्नति के योग हैं। बेरोजगारों के लिए भी खुशखबर है इस वर्ष आपकी मनोकामना पूरी होगी।
मूलांक 1 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति
* सकंदर
* छत्रपति शिवाजी
* इंदिरा गांधी
* मिर्जा गालिब
* जैकी श्राफ
* वीर सावरकर

Note-यह ब्लॉग मैंने अपनी रूची के अनुसार बनाया है इसमें जो भी सामग्री दी जा रही है वह मेरी अपनी नहीं है कहीं न कहीं से ली गई है। अगर किसी के कॉपी राइट का उल्लघन होता है तो मुझे क्षमा करें।मैं हर इंसान के लिए ज्योतिष के ज्ञान के प्रसार के बारे में सोच कर इस ब्लॉग को बनाए रख रहा हूँ। DISCLAIMER This Blog is created to provide you the Tips & Tricks, Best General Tips & Knowledge, Religious Content in Hindi. The Articles in this blog are collected from various Newspapers, TV Channels and other sources and does not warrant or assume any legal liability or responsibility for the accuracy, completeness or usefulness of the information provided here.I am maintaining this blog with the thought of spreading the knowledge of Astrology to every human being Please check with a Vastu expert or an Astrologer before using any of the suggestions given in this Blog.To delete copyright contents if any please email us, we'll remove relevant contents immediately. ग्रह-तारे

No comments:

Post a Comment